UP Police Bharti 2023: यूपी में 60,244 पदों पे कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया शुरू, आयु सीमा में मिलेगी तीन साल की छूट

UP Police Bharti 2023: आज, 27 दिसंबर 2023 से, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) यूपी पुलिस में 60,244 कांस्टेबल के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर रहा है। इस भर्ती प्रक्रिया का आधिकारिक नोटिफिकेशन पहले ही जारी किया जा चुका है। इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हालांकि, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले भर्ती नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन नीचे दिया गया है। आप इस लिंक पर क्लिक करके इसे सीधे पढ़ सकते हैं।

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 जनवरी 2024 है। अतिरिक्त शुल्क समायोजन और आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि 18 जनवरी 2024 है।

UP Police Bharti 2023 Notification

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में 60,244 रिक्त पदों को भरने के लिए यूपी पुलिस भर्ती अधिसूचना 2023 जारी कर दी है। इच्छुक पुरुष और महिला उम्मीदवार यूपी पुलिस भर्ती 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं लेकिन आवेदन करने से पहले उन्हें पात्रता, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण जानने के लिए विस्तृत विज्ञापन को ध्यान से पढ़ना चाहिए। यूपी पुलिस भर्ती अधिसूचना पीडीएफ 2023 डाउनलोड करने का लिंक नीचे दिया गया है।

UP Police Bharti 2023 Notification PDF Download Link

UP Police Bharti 2023 Overview

यूपी पुलिस भर्ती 2023 के माध्यम से यूपीपीआरपीबी ने विभिन्न पदों के लिए लगभग 62424 रिक्त पदों की घोषणा की है। योग्य और इच्छुक पुरुष और महिला उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर सकते हैं। कांस्टेबल पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन चयन प्रक्रिया के आधार पर होगा, जिसमें लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) और शारीरिक मापन परीक्षा (पीएमटी) शामिल हैं। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए संक्षिप्त विवरण नीचे दी गई तालिका में दिए गए हैं।

UP Police Bharti 2023
Recruitment BoardUttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board (UPPRPB)
Post NameConstable
Vacancies60244
Application ModeOnline
Online Registration27th December 2023 to 16th January 2024
Qualification10th or 12th Pass
Selection ProcessWritten Exam, Physical Standard Test (PST), Physical Measurement Test (PMT), andDocument Verification 
UP Police Admit Card 2023To Be Released Soon
Salary Pay MetricRs. 21,700/-
Application FeesRs. 400/-
Official Websitehttp://www.uppbpb.gov.in/
Must Read: Bihar Police SI Exam 2023

UP Police Constable Bharti 2023: जानें कैसे करें आवेदन

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के चरण:

  1. यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  2. आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए “भर्ती” लिंक पर क्लिक करें।
  3. एक नया पेज खुल जाएगा, जिसमें आपको यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 का लिंक मिलेगा।
  4. लिंक पर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  5. रजिस्ट्रेशन के बाद, लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें और अपना आवेदन पत्र भरना शुरू करें।
  6. आवेदन पत्र भरने के बाद, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और “सबमिट” पर क्लिक करें।
  7. अपने आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी भविष्य के लिए डाउनलोड करके रखें।

UP Police Constable Recruitment 2023: वैकेंसी डिटेल

यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यूपी पुलिस बल में कुल 60,244 कांस्टेबल पदों को भरने का प्रस्ताव है। इन रिक्तियों को भरने के लिए विभिन्न श्रेणियों को आवंटित पदों का विवरण निम्न तालिका में प्रस्तुत है।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 (श्रेणी अनुसार)

श्रेणीरिक्त पदों की संख्या
सामान्य24,102
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)6,024
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)16,264
अनुसूचित जाति (SC)12,650
अनुसूचित जनजाति (ST)1,204

इस प्रकार, 60,244 में से, लगभग 40% पद सामान्य श्रेणी, 10% पद EWS श्रेणी, 27.0% पद OBC श्रेणी, 21.0% पद SC श्रेणी और 2.0% पद ST श्रेणी के लिए आरक्षित हैं।

UP Police Bharti 2023: सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में तीन साल की छूट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस में सिपाही के 60,244 पदों पर होने वाली भर्ती में सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए उच्चतम आयु सीमा में तीन साल की छूट देने का निर्णय लिया है। इससे लाखों अभ्यर्थियों को लाभ मिलेगा।

अभी तक, जनरल और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 22 वर्ष थी। इस छूट के बाद, इन अभ्यर्थियों की आयु सीमा 25 वर्ष हो जाएगी।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह जानकारी आज एक ट्वीट के माध्यम से दी। उन्होंने कहा कि यह छूट उन अभ्यर्थियों के लिए है जो पिछली भर्ती में आवेदन करने के लिए पात्र थे, लेकिन आयु सीमा के कारण आवेदन नहीं कर सके थे।भर्ती प्रक्रिया 27 दिसंबर से शुरू होगी। अभ्यर्थी uppbpb.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment